गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को पटनावासी तैयार हैं। सरकारी भवन रंगीन रोशनी से नहा उठे हैं। मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा। दस विभागों की झांकियां निकलेंगी। गांधी मैदान समारोह में बिना पास के नहीं जा सकेंगे। ऐसे में आम लोग मुख्य समारोह यू ट्यूब और आईपीआरडी के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी शहर के शिक्षण संस्थानों में भी की गई है। हालांकि, कोरोना काल के चलते ज्यादातर संस्थानों ने रंगारंग कार्यक्रम से दूरी बनाई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सुबह नौ बजे राज्यपाल झंडा फहराएंगे। एनसीसी, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की 17 टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। परेड में जो कंपनियां भाग लेंगी, उसमें सशस्त्र सैन्य बल, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एसटीएफ, बीएमपी-1, बीएमपी महिला, जिला सशस्त्र बल, होमगार्ड शहरी, एनसीसी, आर्मी, एनसीसी, एयरफोर्स, एनसीसी नेवी, श्वान दस्ता, फायरब्रिगेड शामिल है। परेड का नेतृत्व मेजर साहिल मसंद करेंगे।

आमलोगों के प्रवेश पर रोक
आमलोग के गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिसके पास जाने के लिए पास होगा, वहीं गांधी मैदान में प्रवेश कर पाएंगे। मुख्य गेट एक नंबर से राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रवेश करेंगे। पांच नंबर गेट पर परेड में भाग लेने वाले पुलिसकर्मी तथा झांकियां आएंगी। नौ नंबर गेट पत्रकारों के लिए खुला रहेगा जबकि दस नंबर गेट से जिनके पास प्रवेश पास होगा वे जा सकेंगे। लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रवेश करने को कहा गया है।

  • 8.45 बजे गांधी मैदान में सीएम का आगमन
  • 8.47 बजे राज्यपाल का आगमन
  • 8. 49 बजे डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा
  • राज्यपाल को मंच तक ले जाएंगे।
  • 8.51 बजे राष्ट्रीय सलामी
  • 8. 52 बजे राज्यपाल द्वारा कमांडर के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण
  • 9.00 बजे राज्यपाल द्वारा झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रीय ध्वज की सलामी
  • 9.19 बजे राज्यपाल द्वारा नगद पुरस्कार एवं शौर्य एवं प्रशंसा पत्र का वितरण
  • 9.35 बजे राज्यपाल का अभिभाषण
  • 9.47 बजे परेड का समापन
  • 9.47 बजे झांकियों का प्रदर्शन
  • 10.21 बजे राष्ट्रीय धुन और राज्यपाल का राजभवन प्रस्थान

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD