पटना समेत बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दो दिनों का अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार गर्मी से कुछ हद तक लोगों को राहत जरुर मिलेगी. वहीं कुछ इलाकों में ठनका गिरने की भी संभावना जताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से पटना समेत पूरे बिहार दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावन है. आज शुक्रवार की सुबह से ही राजधानी पटना में हल्की हल्की बारिश हो रही है. बारिश गुरुवार की रात तेज हवाओं के साथ भी हुई थी.

इस बारे में पटना मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट के करीब कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जिसकी वजह से बिहार, ओडिशा और झारखंड का मौसम बदला है.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD