पहले जिनको मौका मिला था वो लोग सिर्फ अपनी सेवा करते रहे. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का हाल बेहाल था. महिलाओं का विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया. 15 सालों तक पति-पत्नी वोट लेते रहे, लेकिन विकास का काम नहीं किया. बरबीघा सीट से जेडीयू प्रत्याशी सुदर्शन कुमार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने बिना नाम लिए लालू-राबड़ी शासनकाल पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि 15 साल पति पत्नी को काम करने का मौका मिला. पति अंदर गए पत्नी को राज करने के लिए बैठा दिया. फिर भी महिलाओं के लिए विकास का कोई काम नहीं हुआ . आज 1.20 करोड़ महिला जीविका समूह से जुड़ गयी. स्त्री पुरूष सब मिलकर काम कर रहे हैं इस लिए बिहार आगे बढ़ रहा.
आगे सीएम नीतीश ने कहा कि कोरोना के लिए बिहार में हमलोगों ने पूरा काम किया. जांच, इलाज के लिए सारे काम किए गए. बाहर फंसे हुए लोगों को भी मदद किया. क्वारंटाइन सेंटर में रखकर प्रत्येक शख्स पर 5300 रूपया खर्च किया गया. आज बिहार में सब तरीके से इलाज का प्रबंधन है. 10 लाख की आबादी पर देश में औसतन जांच से ज्यादा बिहार में हो रहा है.
लेकिन जब से हमने बिहार की कमान संभाला न्याय के साथ विकास का काम किया. हर तबके के उत्थान के लिए का काम किया. गरीब गुरबा लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया. महिलाओं के विकास के लिए काम किया गया. पुरूष-स्त्री दोनों काम करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा. पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओँ के लिए 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया.
पहले लड़कियां स्कूल बहुत कम जाती थी. गरीबी के कारण स्कूल में लोग नहीं पढ़ा पाते थे. हाई स्कूल में बहुत कम लड़कियां जाती थी. पूरे बिहार के स्कूलों में उस समय 1.70 लाख से भी कम लड़कियों का आंकड़ा था. मैंने साइकिल योजना चलाया, लेकिन उस समय मेरी आलोचना हुई. जब सफल हुआ तो आलोचक प्रशंसक बन गए.
अपराध में बिहार 23वें नंबर पर है. लॉ एंड ऑर्डर का राज कायम किया गया. विकास का दर 12.5 प्रतिशत की दर से बढ़ता चला गया. हम चाहते हैं समाज में प्रेम, भाईचारा और सदभावना कायम रहें. हम लोगों अपराध पर नियंत्रण, इलाके का काम, समाज में समरसता का काम करते रहे हैं. किसी भी इलाके की हमलोगों ने उपेक्षा नहीं की है.
7 सितंबर को हमने एक वर्चुअल रैली की तो साथियों ने बताया की आप तीन घंटा बोले. इतना काम किया हैं कि बोलते रह जाए तो समय छोटा पड़ जाएगा. 7 निश्चय के तहत सभी तरह के काम किए गए. महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 35 फीसदी का आरक्षण दिया गया.
बिहार को बदनाम करने से जिन लोगों को फुर्सत नहीं मिलती उनके लिए ये विशेष गीत। थोड़ा जानिए अपने बिहार को और बताइये दुनिया को, कि बिहार में का बा।
बिहारी कहलाना गर्व की बात है।#बिहार_में_ई_बा#VoteForNitish#ProudToBeBihari pic.twitter.com/W8sYi6owYc
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 13, 2020
Source : Live Cities







