पटना. जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो अपराध के लिए नो टॉलरेंस पालिसी बनाई जाएगी. अपराधी कोई भी हो, किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे. सड़कों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) लगायेंगे और जो लोग धार्मिक उन्माद और दंगा फैलाते नजर आ गए उन पर तत्काल कार्रवाई करेंगे.

Image may contain: 2 people, people sitting, motorcycle, child and outdoor

पटना में पार्टी के मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्‍पू यादव ने कहा, ‘हम जापान जैसी व्यवस्था बिहार में करेंगे. बिहार में उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार देंगे.’ पप्पू यादव ने कहा कि पूरा बिहार कोरोना वायरस और बाढ़ से पीड़ित है, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने घरों में कैद हैं. जब जनता को इनकी जरूरत होती है तो ये गायब हो जाते हैं. राज्य में अपराध इतना बढ़ गया है कि महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता है. किसी जिले में कोई युवती यह नहीं सोच सकती कि रात में स्कूटी से काम के बाद घर लौटें.

Image may contain: 4 people, people standing, text that says "बदलेंगे बिहार अभियाच তক जन मानस के नायक, अधिकार पार्टी के रा ध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पी पण दव जी मन्स वਾ"

पप्‍पू यादव ने आगे कहा कि यदि हम सरकार में आए तो सबसे पहले महिलाओं को सुरक्षा देंगे और महिलाएं निडर होकर घर से निकल सकेंगी. उन्होंने कहा कि हनुमान जब अपनी ताकत भूल गए थे तो जामवंत ने उन्हें उनकी ताकत का एहसास कराया था. उसी प्रकार आज मैं सभी से यह अपील करता हूं कि अपनी ताकत को पहचानिए. आपके पास वोट देने की ताकत है. आप सरकार बना सकते है और गिरा सकते है. जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करें और सही उम्मीदवार को चुनें.

जाप अध्‍यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हम सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल से बेहतर बनायेंगे. सरकारी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता शिक्षा मिलेगी. आज माता-पिता को स्कूल प्रशासन द्वारा फीस जमा करने के लिए लगातार परेशान किया जाता है. हर वर्ष कुछ न कुछ बदलाव के नाम पर माता-पिता से पैसे लिए जाते है. हम सरकारी स्कूल को इतना बढ़िया बना देंगे कि प्राइवेट स्कूल की जरुरत नहीं पड़ेगी.

पर्यटन का जिक्र करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है. शून्य के आविष्कारक आर्यभट से लेकर दुनिया को अर्थशास्त्र सिखाने वाले कौटिल्य की कर्मस्थली बिहार है. शांति का संदेश देने वाले बुद्ध से लेकर महान सम्राट अशोक बिहार में हुए. हमारी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देगी. इससे पर्यटन क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य की जीडीपी भी बढ़ेगी. मालूम हो कि पप्पू यादव बाढ़ के दौरान भी बिहार के जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों की मदद कर रहे हैं.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD