सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट धीरे – धीरे जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में तीसरी गठबंधन प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने पहले चरण के लिए अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा कर दी. इसमें 33 उम्मीदवार जन अधिकार पार्टी के और 16 एसडीपीआई और शेष सीटों पर गठबन्धन के प्रत्याशी होंगे. पप्पू यादव की ओर से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है.

पीडीए के संयोजक और जन अधिकार पार्टी लो के अध्यक्ष पप्पू यादव ने घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति में सीट बंटवारे के बारे में घोषणा की. उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से पीडीए का संयुक्त चुनावी अभियान शुरू होगा. उन्होंने इस मौके पर कहा कि पीडीए की लड़ाई बिहार की लड़ाई है और इसका संकल्प डर और अभाव से बिहार को निकालने का है. पीडीए का नारा 30 साल बनाम 3 साल का है.

मौके पर पप्पू यादव ने दोनों एनडीए एवं महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा है, कि इन दोनों ने बिहार को 30 साल तक लूटा है। एक समय जंगलराज तो, दूसरी तरफ माफिया राज था। सांम्प्रदायिकता का बोलबाला रहा है। अब बिहार की जनता को हमें मौका देना चाहिए।






