बिहार चुनाव में एक नई पार्टी प्लूरल्स अपनी किस्मत अजमाने जा रही है. प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू नेता और पूर्व एमएमलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं. पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. साथ ही मिथिला की एक सीट से भी चुनाव लड़ने का मन बनाई हुई हैं.

बिहार की राजनीति में ब्लैक ड्रेस वाली लड़की ने मचाया तहलका, अपनी पार्टी से  खुद CM प्रत्याशी || pushpam priya chaudhary, president of plurals party

यदि ऐसे हुआ तो पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू जिलाध्यक्ष सह जदयू के संभावित उम्मीदवार अजय चौधरी के खिलाफ बेनीपुर सीट से मैदान में नजर आएंगी. अजय चौधरी रिश्ते में पुष्पम के चाचा हैं. पुष्पम प्रिया के पिता जदयू नेता विनोद चौधरी ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वे अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं. इसलिए बेटी को उनका पूरा समर्थन है. वे बेटी के निर्णय के साथ हैं.

मैदान में CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी की 'गर्ल स्क्वाड', यहां से  लड़ेंगी चुनाव; छान रही हैं इलाके की खाक | Bihar Election: CM candidate Pushpam  Priya Chaudhary is ...

विनोद चौधरी ने कहा कि बिहार में बदलाव होकर रहेगा, क्योंकि नीतीश कुमार को जनता नापसंद कर रही है. जनता में आक्रोश है. पुष्पम ने सालों से बिहार की सत्ता पर काबिज नेता को उखाड़ने का संकल्प लिया है वो बड़ी बात है. बिहार के युवक पुष्पम के साथ हैं. पुष्पम प्रिया चौधरी के दरभंगा के बेनीपुर सीट से चुनाव लड़ने की खबर पर पिता ने कहा कि इसको लेकर जल्द फैसला ले लिया जाएगा.

Father Vinod Chaudhary said about Pushpam who describes herself as CM  candidate of Bihar she must be thinking what she is doing - खुद को बिहार का  CM कैंडिडेट बताने वाली पुष्पम

विनोद चौधरी मंगलवार को पार्टी लाइन से हटकर दरभंगा में एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. यहां से जदयू ने दिलीप चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे विनोद चौधरी नराज चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी, तो वे बेटी के लिए खुल कर चुनाव प्रचार करेंगे.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD