बिहार विधानसभा चुनाव में उतरी प्लुरल्स पार्टी ने तीसरे चरण के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. तीसरे चरण की पहली लिस्ट में 13 प्रत्याशी को जगह दी गई है. खास बात यह है कि बिस्फी से खुद पुष्पम प्रिया चौधरी पार्टी की उम्मीदवार बनी हैं. पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लुरल्स पार्टी ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है.
प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रत्याशियों की पहली सूची। सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई व शुभकामनाएँ। #सबकाशासन pic.twitter.com/1AfESeC3jr
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) October 13, 2020
खुद की जाति ‘पॉलिटिशियन’, सभी का धर्म ‘बिहारी’
प्लुरल्स पार्टी की लिस्ट को देखें तो इसमें हर वर्ग को प्रत्याशी बनाया गया है. लिस्ट में वकील, मैजेनमेंट प्रोफेशनल, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद् से लेकर किसान और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है. खास बात यह है कि लिस्ट में पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद की जाति ‘पॉलिटिशियन’ रखी है. जबकि, सभी प्रत्याशियों के धर्म को ‘बिहारी’ बताया है. अन्य उम्मीदवारों के नामों पर भी फैसला हो रहा है.
खास बात है कि लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार चुनाव के पहले प्लुरल्स पार्टी का गठन किया था. वो बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के दावे करती हैं. हालांकि, अभी तक पार्टी को दावे के मुताबिक 50 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों का साथ नहीं मिला है. अपने खास अंदाज में चुनाव में प्रचार के लिए मशहूर पुष्पम प्रिया चौधरी की तस्वीर और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है
Input: Prabhat Khabar







