बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है.  सीएम नीतीश ने आज कोरोना को लेकर बैठक की, इसके बाद कोरोना संक्रमण की तेजी के मद्देनजर अब 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. बता दें राज्य में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले राज्य स्तर पर तेजी से बढ़े हैं. इसे लेकर प्रशासन से लेकर सरकार बेहत चिंतित है. अथक प्रयासों के बाद भी संक्रमण को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम है, ऐसी स्थिति में लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है .

राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के अनुसार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथहुई बैठक में इस मामले पर अंतिम फैसला लिया गया . जिसके तहत पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया जायेगा. गौरतलब है कि प्रदेश में पहली बार राज्य सरकार ने 23 मार्च की रात से लॉक डाउन लगाया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. दो दो बार लॉकडाउन बढ़ाया गया अब तीसरी बार लॉकडाउन की तैयारी है.

जून महीने में जहां एक दिन में पॉजिटिव केस मिलने की रफ्तार 200 से 250 थी अब वह एक हजार से ऊपर हो गई है. अब रोज 1100 से 1200 केस सामने आ रहे हैं. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए 7 जुलाई को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कई जिले के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बैठक की थी. उस बैठक के बाद 11 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है.आज पुरे राज्य में लॉक डाउन का ऐलान हो सकता है.

Input : City Post Live

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD