गोरखपुर  में शुक्रवार को दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से रेप के एक आरोपी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. गोली लगने से जिसकी मौत हुई है उसका नाम दिलशाद हुसैन बताया गया है. आरोपी को जिसने गोली मारी है वह पीड़ित लड़की का ही पिता बताया गया है. दिलशाद जमानत पर रिहा चल रहा था और वह पहली तारीख पर कचहरी पहुंचा था तभी उसे पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना कचहरी गेट पर हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था. इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर ही उसे गोली मार दी गई. आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए. इस सनसनीखेज हत्या के बाद जिस शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है वह पीड़ित लड़की का पिता बताया गया है.

गोरखपुर के कोर्ट परिसर में बड़ी वारदात, नाबालिग से रेप के आरोपी को पीडि़ता के पिता ने मारी गोली - divya himachal

जमानत पर बाहर था रेप का आरोपी दिलशाद

30 वर्षीय दिलशाद हुसैन नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर रिहा चल रहा था. इस केस में उसकी पहली तारीख थी. दिलशाद हुसैन ने अपने वकील को दोपहर फोन किया. कोविड प्रोटोकॉल के कारण वकील बाहर आकर उससे मिलने वाला था, इसी दौरान लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप

दिन दहाड़े हुई इस वारदात से वहां हड़कंप मच गया. हत्‍यारोपी गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का रहने वाला है जबकि मारा गया शख्‍स दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था. पुलिस ने इस हत्यारोपी को पकड़ लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Input : News18

clat

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *