प्रधानमंत्री बांग्लादेश के दो दिनों के दौरे पर है। आज वहां उनका दूसरा और आखिरी दिन हैं। अपने आखिरी दिन की शुरुआत पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी काली मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करके की। जशोरेश्वरी काली मंदिर एक मशहूर हिंदू मंदिर हैं। पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर मंदिर में प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा, “मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं। ”

साथ उन्होंने यह भी कहा कि आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला। मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं।

पीएम ने कहा कि मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालु आते हैं, यहां एक कम्यूनिटी हॉल की जरूरत है और कहा कि इसके निर्माण की जिम्मेदारी भारत निभाएगा

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने सुना है कि जब यहां मां काली की पूजा का मेला लगता है तो बहुत बड़ी तादाद में भक्त सीमा के उस पार से और यहां से भी आते हैं। यहां पर एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता है। भारत यहां पर इस निर्माण कार्य को करेगी, मैं बांग्लादेश सरकार का आभार मानता हूं कि उन्होंने इस काम के लिए हमारे साथ शुभकामनाएं प्रकट की हैं।”

हॉल के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “ये बहुउद्देशीय हॉल हो ताकि जब काली पूजा के लिए लोग आएं तो उनके भी उपयोग में आए और सामाजिक, धार्मिक, शै​क्षणिक अवसर पर यहां के लोगों के काम आए और आपदा के समय खासकर चक्रवात के समय ये कम्यूनिटी हॉल सबके लिए शेल्टर का स्थान बन जाए।”

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD