कोरोना संक्रमण के बीच इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. बिहार के 1 जिले में नए डीएम की तैनाती राज्य सरकार ने की है. 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को लखीसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. संजय कुमार सिंह पहले प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर तैनात थे. इसके अलावा राज्य सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी योगेंद्र कुमार चौधरी को लखीसराय डीएम के पद से हटाते हुए विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात किया है.

2006 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार झा को प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर तैनात थे.

2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा को विशेष सचिव लघु जल संसाधन विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए अपर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर तैनात किया गया है. जबकि श्रम संसाधन विभाग में श्रम आयुक्त के पद पर तैनात 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री रंजीता को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

Input : First Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD