पटना. बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से स्कूल कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया है. 11 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद रखने का आदेश जारी हो गया है. कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज को 11 अप्रैल तक बंंद कर दिया गया है. CM नीतीश कुमार ने खुद कोरोना की असामान्य हो रही हालात को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया था कि कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई जाए.
आपदा प्रबंधन समूह (CMG) की आज दिनांक 03.04.2021 को हुई बैठक में बिहार में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण मामलों को देखते हए निम्नांकित निर्णय लिए गए है:-
➡️ 05.04.2021 से खुलने वाले स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग क्लासेज अब दिनांक 11.04.2021 तक बंद रहेंगे।@sanjayjavin #COVIDー19 pic.twitter.com/XK4REO2ZrR— Bihar Education Department (@BiharEducation_) April 3, 2021
सीएम के निर्देश पर कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक रखी गई, जिसमें बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बैठक कर स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. इसके अनुसार, 11 अप्रैल तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखे जाएंगे.
Bihar govt orders closure of schools & colleges from April 5 to April 11, scheduled exams to take place following COVID guidelines; all govt & private gathering at public places except for marriages & other family functions banned till April end#COVID19
— ANI (@ANI) April 3, 2021
सार्वजनिक समारोहों को लेकर नई गाइडलाइन
इस बैठक में सार्वजनिक समारोह को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें शादी, ब्याह से लेकर श्राद्ध में भी सीमित लोगों को ही उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है. आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि शुरुआती बंदी रखी गई है और आगे हालात जैसा रहेगा उसके हिसाब से फिर से फैसला लिया जाएगा. बताते चलूं कि कोरोना के राज्य में रोजाना आंकड़ों में इजाफा हो रहा है और 600 से 700 तक पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. जिसके बाद सरकार ने बच्चों की सेहत को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है.
Source : News18










