बिहार के सुपौल से दिल्ली के बुराड़ी जैसी दर्दनाक घटना सामने आई है।एक ही परिवार के बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद गद्दी गांव छावनी में तब्दील हो गया। बीरपुर एएसपी, सुपौल पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। मौके फोरेंसिक टीम भी आ गई है।

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात गांव के ही मिश्री लाल साह के घर से तेज बदबू आने पर गांव वालों ने मुखिया को बताया। इसके बाद मुखिया सहित अन्य लोग घर कर बाहर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे। घर का एक कमरा भीतर से बंद था। लोगों ने खिड़की से देखा तो पांच लोगों का शव रस्सी के फंदे से लटक रहे थे।

gnsu-paramedical-courses-bihar

मृतकों में मिश्री लाल साह उनकी पत्नी रेणु देवी 45 वर्ष, उनकी दो नाबालिग बेटी और एक बेटा शामिल है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर एसपी मनोज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुशांत कुमार चंचल सहित डीएसपी रामानंद कौशल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है।

जानिए दिल्ली के बुराड़ी क्या हुआ था

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर इलाके में1 जुलाई 2018 को परिवार के 11 लोग ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी, जिनमें से 10 लोगों की लाश तो घर के पहले मंजिल पर लटकी मिली थी। वही एक 77 वर्षीय महिला की लाश पास के एक कमरे में मिली थी। कुछ लाशों के चेहरे ढंके हुए और हाथ बंधे हुए थे। जिनमें 2 नाबालिगों को मिलाकर 7 महिलाएं और 4 पुरुष थे।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD