पटनाः बिहार में चुनाव परिणाम से पहले लालू-नीतीश के समर्थक भिड़ गए। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इतना ही नहीं पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और हवालात जाना पड़ा। नई दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस में दिल्ली से आते समय बिहार की राजनीति पर चर्चा के दौरान लालू और नीतीश समर्थक भिड़ गए। बात इतना बढ़ा की मारपीट हो गई। कानपुर जीआरपी ने शांति भंग में कार्रवाई कर दो लोगों को जेल भेज दिया।

(02314) में देर रात ट्रेन के बी-7 कोच में दिल्ली से पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रफीक और मोहम्मद अनवार सवार हुए। दोनों में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहस होने लगी। रफीक ने लालू की पार्टी आरजेडी तो अनवार ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की तारीफ की। फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा। इसमें कोच के दूसरे यात्री भी शामिल हो गए। बहस इतनी बढ़ गई कि लालू-नीतीश के नाम पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

इसी बीच ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्री बीच बचाव करने लगे,इसके बाद भी दोनाें शांत नहीं हुए। ट्रेन कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो जीआरपी ने दोनों को नीचे उतार लिया। इस दौरान ट्रेन आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जीआरपी ने बताया कि ट्रेन में शांति भंग के आरोप में दोनों को जेल भेज दिया गया
Source : News4Nation



