बिहार (Bihar) के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (DGP Gupteshwar Pandey) अपने खास और अलग अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का ऐसा ही एक अंदाज पश्चिम चंपारण (West Champaran) में देखेने को मिला. यहां के एक गांव में पहुंचे डीजीपी बिल्कुल गंवई अंदाज में दिखे और लोगों से भोजपुरी में बात की. दरअसल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे सोमवार की सुबह अचानक पश्चिम चंपारण के गौनाहा स्थित कटरा गांव पहुंचे.

कटरा में आज तक दर्ज नहीं हुआ कोई मुकदमा

गांव के लोगों ने डीजीपी का जमकर स्वागत किया. इस गांव की खासियत यह है कि आजादी के बाद से आज तक यहां पुलिस में कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई. न तो थाने में कोई एफआईआर दर्ज है और न ही कोर्ट में कोई केस. इस गांव में पहुंचकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गदगद नजर आए और उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर पहले जांता भी चलाया, बाद में डीजीपी रोटी-नमक और मिर्च लेकर उसका स्वाद भी चखते नजर आए.

गांव के लोगों से मिले, साफ-सफाई की तारीफ की

आधे घंटे के दौरे में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गांव में घूम-घूम कर जायजा लिया. इस दौरान वे हरिनारायण महतो की पत्नी चंपा देवी के घर गए और उनके मिट्टी के घर की खूब तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह मिट्टी का होते हुए भी काफी साफ-सुथरा है. इससे बीमारी दूर रहेगी. डीजीपी को गांव के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल ने गांव और यहां के लोगों के बारे में बताया.

आदर्श गांव का दर्जा देने की बात कही

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय में अपने इस संक्षिप्त दौरे में गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की और इस गांव को आदर्श गांव का दर्जा देने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शायद ही भारत मे ऐसा कोई गांव होगा, जहां आज तक कोई केस मुकदमा नहीं हुआ हो. इस दौरान डीजीपी ने इस गांव के लोगों का धन्यवाद भी किया.

Input : News Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD