पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) के पहले चरण का मतदान आज संपन्न हुआ. पहले फेज में बिहार की 71 सीटों पर वोटिंग हुई. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 53.53 फीसदी वोटिंग हुई. बिहार के मुंगेर जिले मे सबसे कम 47.36 फीसदी मतदान हुए. जबकि बांका जिले में सबसे अधिक 59.57 फीसदी वोटिंग हुई.

बिहार के भागलपुर में 54.20 फीसदी, बांका में सबसे अधिक 59.57 प्रतिशत, मुंगेर जिले में 47.36 फीसदी, लखीसराय से 55.44 फीसदी, शेखपुरा में 55.96 फीसदी वोटिंग हुई.
Voter turnout of 52.24% recorded till 5 pm in the first phase of #BiharPolls. In 2015, voter turnout in the first phase of assembly elections was 54.94%, and 53.54% in Lok Sabha elections: Chief Election Commissioner Sunil Arora pic.twitter.com/MXWPIrffky
— ANI (@ANI) October 28, 2020
जबकि पटना में 52.51 फीसदी, भोजपुर में 48.29 फीसदी, बक्सर जिले में 54.07 फीसदी, कैमूर में 56.20 फीसदी, तो रोहतास में सिर्फ 49.59 फीसदी वोट पड़े.
इसके अलावा अरवल में 53.85 फीसदी वोटिंग हुई तो जहानाबाद में 53.93 फीसदी, औरंगाबाद में 52.85 फीसदी, गया में 57.05 फीसदी, नवादा में 52.34 फीसदी और जमुई में 57.41 फीसदी वोटिंग हुई.
बता दें कि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. तो तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. जबकि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आ जाएंगे.

बिहार में चकई विधानसभा में सबसे अधिक 60.03 प्रतिशत वोटिंग हुई. ECI ने वोटिंग प्रतिशत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में 54 फीसदी मतदान होना अच्छा टर्न-आउट है. 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में कोई ज्यादा कम वोटिंग नहीं हुई है. 2015 में 54.75 फीसदी मतदान हुआ था.
एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. गया में प्रत्याशी प्रेम कुमार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है.
जमुई में कम मतदान होने पर सीईओ श्रीनिवासन ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है. ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान बाधित हुआ. 6 बजे के बाद भी मतदान हो रहा है.
Source : Aaj Tak






