8 दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद को बिहार के तमाम विपक्षी दलों ने खुला समर्थन दिया है. राजद-कांग्रेस और वाम दलों के साथ राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है.हर विपक्षी दल के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है.

कल यानि 8 दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद को बिहार के तमाम विपक्षी दलों ने खुला समर्थन दिया है. राजद-कांग्रेस और वाम दलों के साथ राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है.हर विपक्षी दल के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है. हालांकि बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्‍त रखा गया है. वही इस बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है.

Input: ABP News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD