कोरोना संक्रमण को नियंत्रण पाने के उद्देश्य को लेकर जारी कोविड-19 गाइडलाइन का सही तरीके से पालन सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों पर कड़ी निगरानी अभियान चलाया जाएगा। जिला परिवहन विभाग द्वारा अभियान के दौरान यह सुनिश्चित कराया जाएगा।

कोई भी बस, टैक्सी या ऑटो को अपनी निर्धारित सीट से 50 से ज्यादा यात्री नहीं बैठाने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ जनार्दन कुमार तथा एमवीआई केके त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान की सफलता के लिए विशेष टीम गठित की गयी है।

बस के अंदर निर्धारित सीट से 50 फीसदी ही यात्री को सफर के लिए बैठाना है। छत पर यात्रियों को नहीं बैठाना है। ऑटो में भी यात्रियों को 50 फीसदी ही यात्रियों को बैठाना है। साथ ही ऑटो ड्राइवर की सीट के आसपास किसी भी यात्री को नहीं बैठाना है। ऐसा नहीं करने वाले वाहनों का परमिट भी रद्द किया जा सकता है।

जिला परिवहन विभाग द्वारा शहर में बाइक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 35 बाइक की जांच की गई। इसमें 13 बाइक से जुर्माने के रूप में 20 हजार 500 रुपये की वसूली की गई। जांच अभियान का नेतृत्व डीटीओ जनार्दन कुमार व एमवीआई के के त्रिपाठी ने किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के उद्देश्य को लेकर अभियान जारी रहेगा।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD