बिहार की राजधानी पटना में एक मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक मुर्दा ही अपने अंतिम संस्कार के लिए बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए पहुंच गया। मुर्दे को बैंक में देखकर कर्मचारियों साथ-साथ ग्राहक भी चौंक उठे।

पटना: पैसा निकालने बैंक पहुंचा मुर्दा – हिन्दी समाचार,Latest News Hindi News in Hindi, ताजा खबरें, हिन्दी न्यूज़,Hindi News

दरअसल पटना सिटी के पास के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिगरियावां के निवासी और 55 वर्षीय बुजुर्ग महेश यादव की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं होने की वजह से ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार के लिए केनरा बैंक की शाखा से बुजुर्ग महेश यादव के खाते के पैसे निकालने गए तो बैंक स्टाफ ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीण अर्थी पर लेटे बुजुर्ग के शव के साथ ही बैंक पहुंच गए जहां उन्होंने उनकी शिनाख्त करवाकर रुपये देने की मांग की।

इसस बाबत केनरा बैंक के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि गांव वाले मृतक महेश यादव के खाते से पैसा निकालने आए थे। लेकिन बैंक की अपनी प्रक्रिया होती है। मृतक के खाते में कोई नॉमिनी नहीं था न ही मृतक की KYC भी की गई थी। इसलिए उन्हें पैसे नहीं दिए जा सके। जब महेश की मौत के कागजात आ जाएंगे तो उनके क्लेमर को पैसे दे दिए जाएंगे।

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD