बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा विधि विभाग मंत्री राम सूरत कुमार की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित विषयों पर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया. इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि जमाबन्दी, दाख़िलखारीज, एलपीसी आदि कई कार्यो से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा की और डीएम को निर्देश दिया कि ससमय भूमि से सम्बंधित कार्यो का निष्पादन करेंगे.

बिहार में झोला प्रथा बंद कर डिजिटलाइजेशन पर मुस्तैद सरकार, कमासुत अधिकारी पाएंगे इनाम

बैठक के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार तथा विधि विभाग मंत्री बिहार सरकार राम सूरत कुमार ने गया शहर के परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मगध प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिला के अंचलाधिकारी, डीसीएलआर, बंदोबस्त पदाधिकारी, जिलाधिकारी व आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक की गई है.

बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वे का काम तेज गति से हो, आम आवाम जनता का जो काम है, जमाबंदी, एलपीसी और दाखिला खारिज पर बल दिया गया और सरल तरीके से काम को कैसे व्यवस्था किया जाए इस पर चर्चा की गई. जो भी हमारा कमजोर अंचल हैं या कमजोर हल्का हैं वहां कैसे काम निकाला जाए इस पर बल देकर वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है.

rama-hardware-muzaffarpur

कुछ इलाकों में शिकायत मिली हैं ऐसे जगहों पर जांच बैठाकर सम्बंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. अंचल अमीन जमीन से सम्बंधित कागजातों को जो झोला में लेकर चलते थे इन प्रथाओं को दूर किया जाएगा. इसके लिए स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है. जिन प्रखंडो में काम ज्यादा वहां के सीआई को भी वाहन की सुविधा दी जाएगी ताकि आमजनों के भूमि से सम्बंधित कार्यो का निष्पादन शीघ्र हो सके.

उन्होंने कहा कि वे अपने सैलरी से हर साल 12 लोगों को इनाम देने के साथ साथ मनचाहा जगह पर नियुक्ति की घोषणा की है. किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों का कर्मचारी सम्मान करें इसकी शिकायत नही मिलनी चाहिए.

रामसूरत राय ने बताया कि 8400 कर्मचारियों में से 2000 कर्मचारी है. 6400 लोगों की बहाली होनी है. अंचलो में अमीन, डाटा ऑपरेटरों की बहाली की जानी है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार की एक इंच जमीन भी भूमाफियाओं के हाथ में नहीं जाएगी. सभी जमीनों को चिह्नित कराया जाएगा. अगर ऐसा हुआ हो तो उस सम्बन्धित अधिकारियों पर कारवाई कर जेल भेजा जाना तय है.

इस बैठक में अपर मुख्य सचिव, विवेक कुमार सिंह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार, निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय बिहार पटना, मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा और औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी, प्रमंडल के सभी अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी बंदोबस्त पदाधिकारी/सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD