बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. अचानक ही 24 घंटे के भीतर मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी बिहार के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पूरे बिहार में आगामी 24 घंटे के दरम्यान रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. रविवार रात की बात करें तो तापमान सबसे कम गया में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

हालांकि नवंबर के अंतिम दिनों या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी. तब रात के तापमान की तरह दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट होने के आसार बनेंगे. दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अच्छा खासा कोहरा शुरू हो सकता है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD