गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दसवीं के स्कूली छात्र अंकित कुमार का अपहरण (Kidnapping) लिया गया है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है. जहं से अपहरण की वारदात हुई है वहां से अपहृत छात्र का स्कूटी बरामद किया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया.

Image result for बिहार में डॉक्टर के पोते का अपहरण, NH पर लावारिस हालत में मिली स्कूटी

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल यानी एनएच 531 के किनारे स्कूटी बरामद की है. अपहृत छात्र के दादा का नाम बचेश्वर सिंह है. वो मीरगंज के प्रतिष्ठित होमियोपैथी चिकित्सक हैं. अंकित के पिता का नाम मनोज कुमार है और वो मानिकपुर गांव के रहने वाले हैं. अंकित रोज की तरह सोमवार को भी सुबह 6 बजे अपने घर मानिकपुर से कोचिंग के लिए निकला था तभी घर से थोड़ी दूर पर उसे किडनैप कर लिया गया. किडनैप की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस और परिवार के लोगों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने वाले अपहर्ताओं ने मोबाइल फोन पर परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है.

Image result for बिहार में डॉक्टर के पोते का अपहरण, NH पर लावारिस हालत में मिली स्कूटी

पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है. एसपी अनंत कुमार के मुताबिक अपहरण की आशंका को लेकर गोपालगंज और सीवान के कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अभी तक अपहर्ताओं के द्वारा परिजनों से कोई संपर्क स्थापित नहीं किया गया है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD