पटना : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर समाज कल्याण विभाग की ओर से वचरुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा की कई योजनाओं की शुरूआत करेगा। वर्तमान में उन्हें पेंशन और विभिन्न किस्म के आवश्यक उपकरण दिए जा रहे हैं।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को अनुमंडलं स्थित बुनियाद केंद्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। नौकरियों में दिव्यांगों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर अलग निदेशालय का गठन किया है।

समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव व संस्था सक्षम के सीईओ दयानिधान पांडेय ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। राज्य नि:शक्तता आयुक्त डॉ शिवजी कुमार ने कहा कि बिहार में इक्यावन लाख से अधिक दिव्यांगजन हैं। बिहार में वर्ष 2016 से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम लागू है। पिछले साल लगभग दो लाख दिव्यांगजनों की समस्या की सुनवाई हुई है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय की सहायक निदेशक ¨पकी कुमारी ने कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर बीस लो फ्लोर बसें खरीदी जाएंगी। इसके अ्ितरिक्त सत्रह विशेष बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के सहायक निदेशक सुधीर कुमार चौधरी ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।

  1. दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से खरीदी जाएंगी बीस लो फ्लोर बसें, सत्रह बस स्टाप बनेंगे
  2. बिहार में इक्यावन लाख से अधिक दिव्यांगजन, उनकी समस्याओं पर लगातार हो रही सुनवाई
  3. अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर वचरुअल कार्यक्रम का आयोजन

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD