टना. बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. सीएम के तौर पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कल यानि सोमवार को फिर से शपथ लेंगे. उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) समेत बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
#Bihar: Nitish Kumar unanimously elected leader of NDA. pic.twitter.com/D8Le2CoE7z
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 15, 2020
दरअसल रविवार को ही बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही. पटना में एक तरफ जहां नीतीश कुमार को JDU विधान मंडल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया तो वहीं दिल्ली से पटना पहुंचे राजनाथ सिंह ने पहले पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की इसके बाद एनडीए के नेताओं के साथ भी उनकी बैठक हुई.
पटना में एनडीए में शामिल सभी चार घटक दलों के नेताओं की बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई. इस बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा हम प्रमुख और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी भी शामिल हुए. विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार का नाम तय हुआ. इस बीच यह जानकारी निकलकर सामने आई कि नीतीश कुमार कल यानी सोमवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
JD(U) Chief Nitish Kumar named as the next Chief Minister of Bihar, in NDA meeting at Patna
Visuals from NDA meeting at Patna, Bihar pic.twitter.com/Xz8Fr0WDw5
— ANI (@ANI) November 15, 2020
शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दिन के 11 बजकर 30 मिनट से शाम के 3 बजकर 30 मिनट पर किसी भी वक्त हो सकता है. इसको लेकर पटना में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. सीएम के तौर पर नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील कुमार मोदी के अलावा नीतीश सरकार के मंत्री रहे कई चेहरे इस बार फिर से मंत्री बनेंगे.
इससे पहले पटना में हुई भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में नेता के रूप सुशील कुमार मोदी भी चुन लिए गए जिसके साथ ही उनके डिप्टी सीएम बनने का भी रास्ता साफ हो गया. भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर प्रसाद को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना है तो दूसरी ओर बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना है.





