बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने कमर कस ली है, तो वही देखा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच छिड़ा विवाद ने एक नया मोड़ पकड़ लिया है। वही इस बात से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो सोशल मीडिया पर काफी रूप से वायरल हो रहे हैं कि कंगना रनौत बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में शामिल होंगी, पर इन बातों को साफ खारिज करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में बीजेपी के लिए कंगना रनौत प्रचार नहीं करेगी। नरेंद्र मोदी खुद स्टार है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें कंगना रनौत द्वारा प्रचार करने के बाद की कोई जानकारी नहीं है।

बिहार में भाजपा की ओर से चुनाव की बागडोर संभालने वाले देवेंद्र फडणवीस पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं, जहां अलग-अलग जिलों में भाजपा के नेता के साथ बैठक और कई तरह के आयोजन कर रहे हैं।
वहीं बैठक के बाद जब देवेंद्र फडणवीस गया पहुंचे तो वहां सबसे पहले मीटिंग के दौरान उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया।

इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस ने इस बार जीत का ताल ठोकते हुए यह तक कह दिया कि जिस प्रकार जनता नरेंद्र मोदी को प्यार देती है इससे यह प्रतीत होता है कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।






