बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. एक तरफ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नए मामले सामने आते जा रहे हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि अब जितने सारे मामले सामने आ रहे हैं. उनमें ज्यादा लोग प्रवासी मजदूर हैं. इस वक्त स्वास्थ विभाग की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है. जिसके मुताबिक 4 नए मामलों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 595 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को पांचवी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर और बेगूसराय जिले से दो-दो नए मरीज सामने आये हैं. उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के खड़गपुर से 34 और 36 साल के दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा बेगूसराय के बरौनी और साहेबपुर कमाल इलाके से 36 वर्षीय और 58 वर्षीय दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

शनिवार को अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक 16 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. जिसमें मुजफ्फरपुर और अरवल के 3-3, नालंदा, मुंगेर और बेगूसराय के 2-2, भोजपुर, सीवान, वैशाली और शेखपुरा से एक-एक मामले सामने आये हैं. मुजफ्फरपुर के रूप में आज एक नया जिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है. बिहार के अब तक 37 जिले इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. सूबे के जमुई जिले से अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD