बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज गयी है. सभी दल अपने विरोधियों को पटखनी देने की जुगाड़ में जुट गए है. टिकट किसको देना है, किसे कहां से लड़ाना है. विरोधी खेमे में हमारे प्रत्याशी के खिलाफ कौऩ उम्मीदवार खड़ा होगा. ये सारी बातों पर सभी पार्टियों में रात दिन मंथन चल रहा है. इसी बीच दावे प्रतिदावे भी किए जा रहे है. सभी नेता 2020 में मेरी सरकार का दावा कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग चुनाव में फिर से एनडीए को अपना आशीर्वाद देंगे. यहां की जनता ने बीजेपी-जेडीयू सरकार के विकास कार्यों को देखा है. उन्होंने यह भी देखा है कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति प्रेम जमीन पर नजर आया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैं कि जब तक पूर्वी भारत का विकास नहीं होगा, भारत का समावेशी विकास नहीं होगा और जब तक बिहार का विकास नहीं होगा, तब तक पूर्वी भारत का विकास नहीं होगा. यह बीजेपी की सोच है. एनडीए शासन में देश और बिहार तेजी से विकास कर रहा है.

ऐसा ही कुछ दावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी किया है. उन्होंने बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती है, और विकास को लेकर आज की पीढ़ी जागरूक हो चुकी है. ऐसे में महागठबंधन की एक ना चलने वाली है .

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD