बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घुम रहे है. पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है. ताजा मामला कैमूर जिले से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. करमचट थाना के सवार गांव के पास बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस नेता समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. पहले ही घटना की सूचना मिल जाने से अस्पताल प्रशासन मुस्तैद था. डॉक्टरों ने दोनों घायलों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. डबल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है. एक साथ दो लोगों की हत्या की वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मृतकों की पहचान सबार गांव के तिरपन सिंह तो बहेरी गांव के शिव प्यारे दुबे के रूप में हुई।शिव प्यारे दुबे पल्स पोलियो का दवा पिलाने का काम करते थे. रोहतास जिले के चेनारि से बाजार कर सबार उतरकर अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे तभी अपराधियों ने दोनों को गोली मार कर पैदल फरार हो गये. घटनास्थल करमचट थाना के सौ मीटर के अंदर होने के बाद भी थानेदार सहित एक भी पुलिस कर्मी समय पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीण और परिजनों में काफी आक्रोश दिखने को मिला. आक्रोशित लोग थानेदार को निलंबित करने की मांग करने लगे.

बताया गया है कि करीब पांच माह पूर्व सबार के लक्ष्मण पासवान के बेटे की हत्या मामले में तिरपन सिंह को नामजद किया गया था. वह वर्ष 2008 से 2010 तक कांग्रेस के रामपुर प्रखंड के अध्यक्ष थे. फिलहाल वह संवेदक के साथ मिलकर गिट्टी-बालू का कारोबार करते थे. बदमाशों की संख्या पांच-छह बताई गई है, जो गमछा से मुंह बांधे थे. उचित तरीके से विचार करने के बाद खारिज करने के फैसले को सार्वजनिक किया था.
Input: Live Cities








