श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निर्माण निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो गया।  44 दिनों तक तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को पटना के 18 स्थानों से हुई। पटना से शुरू हुई निधि संग्रह अभियान में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित भाजपा के अन्य नेताओं में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, सांसद सुशील कुमार मोदी, विधायक नंद किशोर यादव व नितिन नवीन, विधान पार्षद सम्राट चौधरी, संजय पासवान सहित अन्य नेता मौजूद थे।

मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह की जानकारी देते हुए अभियान समिति के प्रचार प्रमुख अभिषेक ओझा ने कहा कि शहर के शीतला मंदिर, अगमकुंआ, गायत्री मंदिर, बड़ी पटनदेवी, खाजपुरा शिव मंदिर सहित कुल 18 स्थानों पर कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ़ मोहन सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत अध्यक्ष पद्मश्री डॉ़ आरएन सिंह,  खाजपुरा के शिव मंदिर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन किया गया है। 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन छपाए गए हैं। दो हजार से अधिक दान रसीद के माध्यम से प्राप्त किया जायेगा। दानकर्ता को आयकर अधिनियम की धारा 80जी का लाभ भी मिलेगा।

इन स्थानों पर संग्रह
बड़ी पटन देवी, रानीपुर काली मंदिर, जल्ला हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर, महारानी मंदिर, नगलापर, गुरुद्वारा, दुर्गा मंदिर, चक बैरिया, काली घाट, दरभंगा हाउस,गायत्री मंदिर कंकड़बाग, शिव मंदिर गर्दनीबाग, शिव मंदिर फुलवारी, मनोकामना मंदिर, आदर्श विहार कॉलोनी विजय नगर, शिव मंदिर खाजपुरा,  हनुमान मंदिर राजवंशी नगर, उदासीन मठ (कुर्जी), पंचमुखी हनुमान मंदिर बोरिंग केनाल रोड व महावीर मंदिर पटना जंक्शन।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD