पटना : सरकार ने लॉकडाउन-3 में छूट का विस्तार किया है। गृह विभाग ने सोमवार से दोपहिया व चौपहिया वाहनों से संबंधित स्पेयर पार्ट्स, शोरूम, वर्कशॉप और मरम्मत से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी भी दूर होगी। गृह विभाग ने जिलाधिकारियों को वर्कशॉप और ऑटोमोबाइल से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति देने के लिए अधिकृत किया है। दरअसल, आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को गाड़ियां खराब होने की स्थिति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल रहे थे। अगर पार्ट्स मिल भी जाते तो वर्कशॉप या मरम्मत को लेकर परेशानी हो रही थी। अब सरकार की इस पहल से बड़ी राहत मिली है।

No photo description available.

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD