बिहार शरीफ के कागजी मोहल्ला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। संचालक सह मकान मालिक उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मकान के दूसरे तल्ले पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। वहां से मिले आपत्तिजनक सामानों को जब्त कर लिया गया है। मकान मालिक ही इस धंधे का संचालक है। वह खुद को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव व मेडिकल सप्लायर बताता है। अलग-अलग स्थानों की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मकान के दूसरे तल्ले को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार ने आसपास के लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अपने मकान के बाद डॉ. उमेश का नेम प्‍लेट लगा रखा था। पुलिस ने मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत दो मंजिला मकान को सील करने की कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार वर्षों से मोहल्ले में जिस्‍मफरोशी का कारोबार चला रहा था। मकान से पुलिस को सेक्स वर्धक दवाइयां, ग्राहकों के फोन नंबर की सूची सहित कई अन्‍य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।

पुलिस की भनक पाकर फरार हो गए

बताया जा रहा है कि पुलिस को ग्राहकों की सूची में कई सफेदपोशों के नंबर मिले हैं। संचालक के मकान में पांच दरवाजे थे। पुलिस की भनक पाते ही उस वक्‍त मकान में मौजूद कई लोग फरार हो गए।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD