चुनावी सभा में बिहार (Bihar) और यूपी (Uttar Pradesh) के निवासियों पर अभद्र टिप्पणी करना बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महंगा पड़ा सकता है. मुजफ्फरपुर कोर्ट (Muzaffarpur Court) में ममता बनर्जी के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है. कोर्ट ने मुकदमे को स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 8 अप्रैल तय कर दी है. गौरतलब हो कि बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इसे लेकर ममता बनर्जी लगातार चुनावी सभाएं कर रही हैं. इसी कड़ी में नंदीग्राम के चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गुंडा कहा था.

मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने अपने चुनावी सभा में बिहारी और यूपी वासियों का अपमान किया है. इसके लिए मुख्यमंत्री बंगाल ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना चाहिए. सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अपने अधिवक्ता सूरज कुमार से संपर्क किया और अधिवक्ता की सलाह पर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में ममता बनर्जी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है.
Input: News18






