शांतिपूर्ण और हिंसामुक्त चुनाव के लिए बिहार आ रहे अर्द्धसैनिक बलों को सभी जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। छोटे-बड़े सभी जिलों में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। बड़े जिलों में जहां कई कंपनियां तैनात होंगी वहीं छोटे जिलों में एक से दो कंपनी फोर्स भेजी जाएगी।

बिहार में तीन चरणों में चुनाव होना है। चुनाव से पहले एरिया डोमिनेशन के लिए बिहार को अर्द्धसैनिक बलों की 300 कंपनी मिली हैं। इनमें 255 दूसरे राज्यों से यहां आएगी जबकि 45 कंपनी पहले से मौजूद है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक चुनाव पूर्व अभियान के लिए आनेवाले अर्द्धसैनिक बलों को राज्य के सभी जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

नक्सल इलाकों में खास चौकसी
राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में भी इनकी प्रतिनियुक्ति होगी। औरंगाबाद, गया, लखीसराय और जमुई ऐसे जिले हैं जहां नक्सलियों का प्रभाव ज्यादा है। इन जिलों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अबतक बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होती रही। यहां पहले से भी सीआरपीएफ और एसएसबी की कई कंपनियां नक्सल विरोधी अभियान के तहत तैनात हैं।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD