बिहार में प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल (Sanjay Agrawal), रेंज आईजी संजय कुमार ने प्रमंडल के सभी डीएम, एसपी के साथ विधि व्यवस्था की बैठक की जिसमें शराबबंदी को लेकर सख्त तरीके अपनाए जाने पर न सिर्फ चर्चा की गई बल्कि कुछ अहम फैसले भी लिए गए.

बैठक में यह तय किया गया कि अगर मकान/गोदाम (Godown) में शराब पकड़ी गई तो अब मकान/गोदाम की नीलामी कर दी जाएगी. बाईपास में हाल ही में शराब पाए जाने वाले गोदामों को राज्यसात किय जाएगा.

इसके अलावा शराबबंदी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई सख्त निर्देश भी दिए गए हैं. शराबबंदी में पकड़े गए और जब्त वाहनों की नीलामी में तेजी आई. शराब के अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान को भी तेज कर दिया गया है.

साथ ही शराबबंदी अभियान (Wine Prohibition Programme) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए छापेमारी के साथ-साथ गिरफ्तारी और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया था. सभी एसपी को सतत एवं प्रभावी मानिटरिंग का निर्देश दिया गया है.
वही, सभी एसपी को थानावार अपराध की समीक्षा करने तथा अपराध में कमी लाने का भी निर्देश दिया गया है. सभी एसएचओ को रात्रि में गश्ती तेज करने तथा डीएसपी (DSP) को मॉनिटरिंग (Monitoring) का निर्देश दिया है.

इसके अलावा शनिवार को प्रत्येक थाना पर सीओ एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त बैठक कर भूमि विवाद (Land Dispute) के मामलों का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया है.
बता दें कि बिहार में लगातार शराब के ठेकेदारों और कारोबारियों से लेकर तस्करों तक पर छापेमारी की जा रही है. शराबबंदी के बावजूद कई लोग इसका माखौल बनाते नजर आते हैं. ऐसे में सरकार की तरफ से प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है. अब देखना यह है कि क्या इससे बात बनती है या बदमाशों का नशे का कारोबार यूं हीं चलता रहेगा.
Source : Zee News




