पटना : दोपहिया वाहनों में फैंसी और मनपसंद नंबर लगाने का शौक रखने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने मनपंसद नंबर के आधार शुल्क में भारी कमी की है। अब महज पांच हजार रुपये में मनचाहे नंबर के लिए दावा किया जा सकता है।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब दोपहिया वाहनों में 0101, 0100, 0012, 1234 जैसे मनपसंद नंबर के लिए आधार शुल्क 20 हजार रुपया कम लगेगा। पहले इन नंबरों के लिए 35 हजार रुपये लगते थे। इसे घटा कर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं 0121, 0123, 0151 आदि मनपसंद नंबर के लिए आधार मूल्य 16 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये किया गया है। इसके अलावा कोई अन्य निबंधन संख्या, जिसकी चालू सीरीज में मांग की जाएगी उसके लिए 5000 रुपये देने होंगे। पहले इसकी कीमत 10 हजार रुपये थी।

rama-hardware-muzaffarpur

घर बैठे ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग : गाड़ियों का नंबर लेने के लिए कई लोग अपनी जन्मतिथि, शादी की सालगिरह, ज्योतिष, अंक ज्यातिष, ऑड नंबर और धाíमक आधार पर नंबर लेना पसंद करते हैं। मनचाहे नंबर के लिए आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।

5-20 हजार रुपये तक दो पहिया वाहनों के मनपसंद नंबर के आधार शुल्क में की गई कमी

ज्यादा दावेदार होने पर लगेगी बोली

गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर और मनपसंद नंबर पाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर एक जिले में पसंद का नंबर नहीं है, तो दूसरे जिले में भी मनचाहे नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एक ही नंबर के लिए एक से अधिक दावेदार होने की स्थिति में बोली लगेगी और अधिकतम बोली लगाने वाले को वह नंबर दिया जाएगा।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD