मधुबनी. बिहार में मधुबनी जिले के डीएम डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे (Dr Nilesh Ramchandra Deore) अक्सर लीक से हटकर किए जाने वाले अपने कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. खास तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण के भीषण दौर में उनके द्वारा उठाए गए कदमों की पूरे जिले में प्रशंसा होती रही है. परंतु इसी कोरोनाकाल में विमान कंपनियों की मनमानी पर उन्होंने अपनी पीड़ा का इजहार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर स्पाइस जेट का एक रसीद शेयर करते हुए लिखा है कि उनसे विमान कंपनी ने एक अतिरिक्त बैग के लिए एक्स्ट्रा किराया वसूल लिया, जबकि उनके सामान का वजन निर्धारित 15 किलो से कम था.

डीएम डॉक्‍टर देवरे ने ट्वीट में लिखा कि कोविड 19 ( Covid19) महामारी सबसे सटीक उदाहरण है यह बताने के लिए कि प्रतिकूल स्थितियों में कैसे यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूलने के अवसर में तब्दील हो चुका है. उन्होंने स्पाइस जेट को टैग करते हुए लिखा है कि 15 किलो से कम वजन होने पर भी उनसे अतिरिक्त बैग के लिए ₹750 वसूला गया.

https://twitter.com/nildeoreIAS/status/1339531666520326146?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1339531666520326146%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fbihar%2Fmadhubani-airline-company-spicejet-charged-extra-for-another-bag-ias-officer-of-bihar-nilesh-deore-expressed-pain-brvj-3380965.html

उन्होंने एक बैग सामान के नियम पर पुनर्विचार की जरूरत बताते हुए नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation), इसी विभाग की ज्वाइंट सेक्रेटरी उषा पाढी (Usha Padhee) व स्पाइस जेट के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह को टैग किया है. बता दें कि निलेश देवरे 2011 बैच के आइएएस ऑफिसर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

Source : News18

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD