समस्तीपुर. बिहार में 3 साल की मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या (Rape and Murder) करने वाले को फांसी की सजा सुनाई गई है. मामला समस्तीपुर (Samastipur) जिले से जुड़ा है जहां के एडीजे और विशेष न्यायाधीश ने पॉक्सो के तहत ये फैसला सुनाया.

जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 2 जून 2018 को आरोपी रामलाल महतो के द्वारा 3 साल के मासूम बच्ची के साथ उसके ननिहाल में जघन्य तरीके से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को खेत में फेंक दिया गया था. रेप और हत्या की इस वारदात को लेकर एक मामला बच्ची के माता-पिता के द्वारा दलसिंहसराय थाना में दर्ज कराया गया था. पीड़ित परिवार उजियारपुर थाना इलाके का रहने वाला है. 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई थी जिसके बाद पीड़िता की हत्या भी कर दी गई थी.

rama-hardware-muzaffarpur

रेप के बाद हत्या के इस मामले में आरोपी रामलाल महतो (दलसिंहसराय के पार बसरिया गांव का रहने वाला है) को फांसी की सजा सुनाई गई है. समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना इलाके में 2 जून 2018 को हुई रेप के बाद हत्या के इस मामले में न्यायालय ने लगभग ढाई साल बाद अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. विशेष न्यायाधीश द्वारा कांड संख्या 150/18 दलसिंहसराय थाना के तहत दोषी पाए गए शख्स को धारा 376, 302 &6 पाँस्को ऐक्ट के तहत फांसी की सजा सुनाई गई है.

इनपुट- मुकेश कुमार

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD