बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में नेताओं में आरोप- प्रतारोप का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि जिनकों घोटाले की कमाई खाने की आदत पड़ गई है, उनको मंदिर, मस्जिद बचाने के लिए कमाई और लड़ाई की क्या जरूरत हैं.  वैसा व्यक्ति ना मंदिर का होता है ना मस्जिद का. वह अवसरवादी होता है.

अरविन्द सिंह ने लालू राज के जंगल राज का वर्णन करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आप जो यह ट्विटर पर लिखते हैं कि हमें तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा की लड़ाई लड़नी है, तो पहले आप अपने माताजी और पिताजी से पूछिए कि उन्होंने अपने काल में जब राजद की सरकार बिहार में थी, तो वे चरवाहा विद्यालय खुलवा कर कौन सी शिक्षा का उद्धार कर रहे थे ..?

इसके बाद उन्होंने फिर कहा कि अपहरण उद्योग खुलवा के बिहार में कौन से रोजगार को बढ़वा दिया?, अस्पतालों का दुर्दशा कराकर के कौन सा स्वास्थ्य नीति बनाई? उनके शासनकाल में कितने बिहार में अस्पताल थी और कुत्तें क्यों बेड पर बैठता था, डॉक्टर क्यों बिहार से पलायन करते थे…?

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD