पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल हो गईं. श्रेयसी सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. राष्ट्रीय लेवल की शूटर श्रेयसी सिंह को बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रविवार को भाजपा ज्वॉइन कर लिया है. श्रेयसी सिंह को भूपेंद्र यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है. मालूम हो कि निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह, बिहार के जमुई की हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था.

श्रेयसी सिंह राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और 2014 में जहां भारत के लिए रजत पदक जीता था. वहीं, 2018 में आयोजित कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. श्रेयसी सिंह की मां पुतुल सिंह पहले बीजेपी में थीं और दो बार सांसद रह चुकी हैं. हालांकि बाद में पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD