प्रशासन की टीम ने दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद क्षेत्र में कार्यवाही की गई है। बढ़ते संक्रमण की वजह से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को करना है ।गायघाट में लॉकडाउन के बाद खाने-पीने और मौज मस्ती के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। मास्क नहीं लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर लापरवाह लोगों पर पुलिस और प्रशासन की स्पॉट फाइन की कार्यवाही जारी है। वहीं दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर बेनीबाद क्षेत्र में होटलों और रेस्टोरेंट की चेकिंग में प्रशासन की टीम ने एसके ढ़ावा एण्ड बाबा पर होटल में अंदर बैठा कर खाना खिलाने पर होटल संचालक के विरुद्ध सील कर कारवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि शहर से ग्रामीण इलाके में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू की गई है वहीं होटल रेस्टोरेंट्स और खाने-पीने के स्टॉल पर टेकअवे का नियम लागू किया गया है। लेकिन लॉकडाउन के बाद शहर के होटल और रेस्टोरेंट पर लोगों की एक बार फिर आवाजाही शुरू हो गई है।

जिसके बाद प्रशासन की टीम ने गायघाट सीओ के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार अमित कुमार ने के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सख्त कार्यवाही की है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD