बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार (Nitish Government) के खिलाफ बेरोजगारी (Unemployment) को मुद्दा बनाया है। बेरोजगारी व सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे बुधवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट ऑफ कर एक दीया, लालटेन या मोमबत्ती जला कर विरोध प्रकट करें। तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव (Facebook Live) के माध्यम से यह अपील की है। उधर, मामले में तेजस्वी पर हमलावर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कहा है कि लालू-राबड़ी के राज के मुकाबले वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के काल में कई गुना नौकरियां दी गईं हैं।
जब बिहार के CM से दो सवाल करने के लिए Leader of Opposition को दो बार अटकना पर रहा हो तो इससे आप बिहार की राजनीतिक शुन्यता का अंदाजा लगा लें। "क्रियान्वयन"को देख कर भी नहीं पढ़ पा रहें हैं और "वीभत्स" पर जुंबा अटक जा रही है क्या ये नेता प्रतिपक्ष लायक भी हैं?#BiharElections2020 pic.twitter.com/8vHEJAmgpf
— Thakur Divya Prakash (@Divyaprakas8) September 8, 2020
बेरोजगार युवकों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने किया आह्वान
तेजस्वी ने यह भी ष्पस्ट किया है कि यह बेरोजगारी के खिलाफ यह उनकी पार्टी का आंदोलन नहीं है। बेरोजगार युवकों और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने बुधवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया, लालटेन या मोमबत्ती जलाने का आह्वान किया है, जिसे उनकी पार्टी समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी मां राबड़ी देवी के साथ छत पर लालटेन लेकर खड़े रहेंगे।

तेजस्वी ने कहा: बिहार में सात करोड़ युवा बेरोजगार
तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। बिहार में सात करोड़ युवा बेरोजगार हैं। कोरोना संक्रमण के काल में घर लौटे लोगों को नीतीश सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार ऐसा करने में विफल रही है।

आरजेडी बना रहा राज्य में राेजगार का रोडमैप
फेसबुक लाइव के माध्यम से उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी को बिहार में सरकार बनाने का मौका मिला तो सभी काबिल युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पार्टी इसके लिए विशेषज्ञों की मदद से रोडमैप बना रही है, जिसे लेकर वे जल्द ही सामने आएंगे। पार्टी ने इसके लिए पहले से ही बेराजगार युवकों के निबंधन के लिए वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं।
इतनी बेरोजगारी क्यों बढ़ी, सत्ताधारी दें जवाब
रात में दीया या लालटेन जलाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल के सवाल पर तेजस्वी ने तंज भरा जवाब दिया कि अगर वे ऐसा सोचते हैं तो इसके लिए उन्हें बधाई हो। लेकिन क्या सत्ताधारी दल के लोग इसका जवाब देंगे कि देश व राज्य में इतनी बेरोजगारी क्यों बढ़ी है? वह भी तब, जब बिहार के विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त हैं।
Source : Dainik Jagran





