PATNA : नेपाल बॉर्डर से कोरोना संदिग्धों की एंट्री वाले लेटर को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है.सीएम नीतीश कुमार ने आज बैठक कर सभी प्रमंडल के आयुक्त व आईजी- डीआईजी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की.

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को लॉक डाउन का पूर्ण पालन कराने अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सख्ती से चेकिंग, इंडो नेपाल बॉर्डर को सील करना, बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना, क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों की निगरानी के बारे में जानकारी ली.
मुख्यमंत्री ने कहा कि को रोना संकट से निपटने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना है।.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लॉक डाउन के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्था ठीक रहे इसका सघन मॉनिटरिंग करें. उन्होंने कहा कि सीमा पर गाड़ियों की सघन जांच कराएं जो लोग भी राज्य में बाहर से आते हैं उनकी सघन स्क्रीनिंग कराएं ,ताकि कोई संदिग्ध ना छूटे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिन्हें भी संक्रमण की थोड़ी आशंका हो वह जांच केंद्र पर जाकर जांच कराएं.
Input : News4Nation







