कोरोना की दूसरी लहर में कई मरीज ‘म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) नाम के फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इस फंगस को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि इस फंगस की चपेट में कोई मरीज आता है तो इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दें।

साथ ही सभी पीएचसी व सीएचसी प्रभारियों को कहा गया है कि जो मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं, उनकी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि उनमें इसके कोई लक्षण दिखते हैं तो तुरंत उन्हें एसकेएमसीएच व सदर अस्पताल रेफर करें।







