बेतिया-लौरिया मुख्य पथ पर बनकटवा गांव  के समीप भीषण सड़क हादसे में  पूर्वी चंपारण के तीन युवकों की मौत हो गई है। घटना सोमवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दी हैं। पुलिस ने इनोवा कार जब्त कर लिया है।

मृतकों की पहचान  पूर्वी चंपारण जिले के  पहाड़पुर थाना अंतर्गत  इनारवा घाट  गांव निवासी सूरज कुमार (25), हरसिद्धि थाने के उज्जैन लोहियार गांव निवासी मो लुकमान (28) एवं पकड़िया गांव निवासी मो. आशीफ (22) के रुप में की गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की आधी रात कार पर सवार युवक बेतिया की ओर जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर दाहिने दिशा में सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की टेलर को क्षतिग्रस्त कर कार वहां लगाए गए ईट की ढेर में घुस गई। कार पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लौरिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में सड़क के किनारे खड़ी टेलर से टकराई है। कार जब्त कर लिया गया है। मौके से बरामद युवकों का सेलफोन भी तहस-नहस हो गया था।

वाहनों की तेज रफ्तार, लोगों की लील रही जान 

तेज रफ्तार और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण सड़क हादसे में आए दिन लोगों की जान जा रही है। घटना में कई लोग घायल होकर महीनों-महीनों अस्पताल में पड़े रहते हैं। सड़क हादसे के कारण जिले के कई परिवार तबाह हो चुके हैं। कई लोग अपनों को गंवा आ चुके हैं। जबकि घायल के इलाज में कई परिवार कंगाल हो गया है। मंगलवार की रात लौरिया में तीन युवकों की जान चली गई। तीनों बारात आए थे और अपनी कार से वापस लौट रहे थे। जब वे बरात से वापस लौटे तो सोचा भी नहीं था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा होगी। इसमें से एक युवक की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। वह अपने परिवार का एकलौता संतान था।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD