पटना के पालीगंज से नामांकन करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी कपिल गोप ने भैंस का सहारा क्या लिया वह बुरे फंस गए हैं. कपिल गोप पर पशु हाराशमेंट एक्ट की तहत आदर्श चुनाव अचार संहिता के उलंघन का निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मुकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज किया है. भले ही निर्दलीय हो लेकिन उनके नामांकन करने के तरीके पर सबने बनत चुटकी ली है.

बता दें कि पालीगंज अनुमंडल के पालीगंज विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान को लेकर मंगलवार को पीपल्स पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिव के प्रत्याशी रविंद्र प्रसाद उर्फ कपिल गोप अलग अंदाज में नॉमिनेशन करने पहुंचे थे. कपिल गोह भैंस पर बैठकर नामांकन करने गए थे. ऐसे पहुंचने पर वो सुर्खियों में तो आए लेकिन ऐसा करके अब वो फंस गए हैं.

उनके इस अंदाज का लोगों ने खूब मजाक उड़ाया और उनकी चुटकी भी ली. उन्होंने ऐसा क्यों किया, जब वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि मैं किसान के बेटा हूं, इसलिए मैंने ऐसा किया है.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD