मोतिहारी के सिकरहना में एक दिल दहला देने वाली घटनाा हुई है। एक मजदूर जब अपने मालिक के यहां मजदूरी का बकाया रुपये मांंगने गया तो उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। जब मौके पर पुलिस जांच पड़ताल को पहुंची तो आरोपति परिवार घर में ताला बंद फरार हो गए थे। थाना क्षेत्र के रक्शा रहीमपुर गांव में मजदूरी की राशि मांगने पर हत्या कर दी गई। बताया गया कि शनिवार की रात्रि में मजदूरी की राशि मांग करने के लिए गया था।

उसे मजदूरी की राशि तो नहीं मिली, लेकिन कुछ घंटे बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक निजामुदीन की पत्नी मेरेनाज खातुन ने पुलिस को दिए आवेदन में मो. सोएब को आरोपित किया है। बताया है कि उसके पति शाम में बकाया मजदूरी की राशि मांगने के लिए गए थे। इस दौरान आरोपी से मुलाकात नहीं हुई। कुछ घंटे बाद मृतक शौच करने के लिए जा रहा था इसी बीच ग्रामीण रामेश्वर साह के बसवारी के समीप आरोपी ने घेरकर बेरहमी से मारपीट की। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में मो. सौएब, श्यामसुन्दर साह एवं चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार नेबताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस टीम पर हमला करने वाला मुखिया पति गिरफ्तार

तुरकौलिया । थाना क्षेत्र के शंकर सरैया चौक के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोपी मुखिया पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जांच के दौरान छह लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया था, जिसे पुलिस पर हमला कर मुक्त करा लिया गया था। पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा ने बताया कि कोटवा थाना क्षेत्र की भोपतपुर उतरी पंचायत के मुखिया पति संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद शनिवार की रात डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी के अलावा केसरिया के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, कोटवा थानाघ्यक्ष नितिन कुमार, बंजरिया के प्रमोद पासवान, रघुनाथपुर के कंचन भास्कर के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD