बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है, जहां कोई भी किसी मौके से चूकना नहीं चाहता है। ठीक इसी तरह बीजेपी ने हर तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए है। जहां इस बार बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव का जिम्मा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव का जिम्मा सौंपा गया है। इस सिलसिले में वह पटना पहुंचे, और पहुंचते ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया और बिहार में विकास के मुद्दे को लेकर बीजेपी को सबसे सर्वश्रेष्ठ बताया।

Image

देवेंद्र फडणवीस ने साफ शब्दों में यह कहा कि बिहार का विकास केवल वही सरकार कर सकती है जो नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी और उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के बिना बिहार का विकास संभव नहीं हो सकता।

आगे देवेंद्र फडणवीस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की साझेदारी की सराहना की और बताया कि इन दोनों ने बिहार के विकास में काफी बड़ा योगदान दिया। अब ऐसे में विपक्ष पर निशाना ना साधा जाए। यह संभव नहीं है, तो वही आगे विपक्ष पर वार करते हुए देवेंद्र फडणवीस कहते हैं अगर हम लालू राज की बात करें तो वहां पर विकास की केवल गाथा थी। बिहार का असल विकास भाजपा ने किया।

कुल मिलाकर अपने एजेंडे को देवेंद्र फडणवीस ने बिहार की जनता के सामने बखूबी पेश किया और बताया कि किस तरह अब नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की तरह बिहार को भी आत्मनिर्भर बनाने की राह पर है। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया की दूसरे पार्टी की तरह हमारी योजना केवल कागजों पर नहीं बल्कि असल मायने में लागू होती है।

सुशांत नहीं है राजनीतिक मुद्दा

जिस तरह सुशांत की मौत के बाद इसे बिहार की राजनीति से जोड़ा जाने लगा था। इस विषय में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशांत बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं है। वह बिहार के बेटे थे, जिन्हें खोने का दुख पूरे देश को है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD