नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बारे में हिंदूस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हनीमून वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजप्रताप यादव बुरी तरह भड़क गए। जीतन राम मांझी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा है कि मांझी का आवास मेरे आवास के पास ही है। मुझे अच्छी तरह पता है कि वह क्या-क्या करते हैं। मैं उनकी पोल खोल दूंगा।

बुढ़ापे का करें ख्याल, अपने बेटे के बारे में सोचें मांझी

तेजप्रताप ने मांझी को बुढ़ापे का ख्याल करने की सलाह दी और कहा कि अपने बेटे के बारे में सोचें, जिनपर कई तरह के आरोप लग चुके हैैं। उन्होंने कहा कि किसी के बाहर जाने का मतलब हनीमून मनाने जाना नही होता है।

अखिलेश यादव के बाद तेजप्रताप ने दिया था विवादित बयान

इसके पहले कोरोना वैक्सीन के बारे में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद तेजप्रताप ने भी विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना का टीका लगाना चाहिए। पीएम-सीएम अगर टीका लगा लेंगे तो हमलोग भी लगा लेंगे। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन लगा लेने से कोरोना का खतरा खत्म हो जाएगा और लोग स्वस्थ हो जाएंगे।

दो दिन पहले मांझी ने कसा था राहुल, तेजस्वी और चिराग पर तंज

गौरतलब है कि दो दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद विधायक तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर कटाक्ष किया था। जीतन राम मांझी ने कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो राहुल, तेजस्वी और चिराग हनीमून मनाने चले जाते हैं। इसी बयान को लेकर शुक्रवार को भाई के बचाव में तेजप्राप उतर आए और मांझी पर तंज कसा।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD