औराई थानाध्यक्ष ने बेदौल ओपी प्रभारी मदन राम और प्रखंड के सभी चौकीदारों व दफादारों के साथ रविवार को थाना क्षेत्र के मधुबन प्रताप, पटोरी, सरहंचिया, अतरार, अमनौर समेत एक दर्जन गांवों व टोलोंं में देसी शराब बनाने वालों की दर्जनों झोपडिय़ां उजाड़ दीं। वहीं सैकड़ों पतीलों से बनाई जा रही शराब को नष्ट किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सभी पुरुष घर से फरार मिले। वहीं, महिलाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। कोई शराब बनाते या पीते नहीं पकड़ा गया।

देवरिया पुलिस ने हजार लीटर शराब की नष्ट

पारू : देवरिया थाना के विशुनपुर सरैया स्थित जयप्रकाश नगर मुसहर टोला में पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ छापेमारी कर एक हजार लीटर देसी शराब को नष्ट किया। वहीं विशुनपुर सरैया चौक, देवरिया गुदरी बाजार, पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने शराब को नष्ट किया। थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि शराब धंधेबाजों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान दारोगा ददन कुमार सिंह, सुुनील कुमार,प्रमोद कुुमाा,एसार अहमद व उत्पाद विभाग के अधिकारी थे।

मड़वन में ताड़ी दुकानों को किया ध्वस्त

मड़वन : करजा थानाध्यक्ष मणि भूषण के नेतृत्व में क्षेत्र के ताड़ी दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर दर्जनों ताड़ी की दुकानों को ध्वस्त किया गया। मड़वन, रकसा व बड़कागांव ढाला चौक से 10 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

71 बोतल शराब बरामद

सिवाईपट्टी : पुलिस ने छापेमारी कर 71 बोतल शराब व 35 लीटर कच्ची स्प्रिट बरामद की। थानाधयक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया सिवाईपट्टी के पप्पू महतो, अंशीक महतो, सनोज महतो व हरहियां के पिता पुत्र दिनेश ठाकुर, बबलू ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी बाइक से शराब डिलीवरी का काम करते थे। धंधेबाज बबलू ठाकुर को जेल भेजा गया है। दो बाइक जब्त की गई हैैं। वहीं सोढऩा माधोपुर से 35 लीटर कच्ची स्प्रिट बरामद कर रोजा मियां पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD