बॉलिवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का बेटा बिहार के मुजफ्फरपुर से ग्रेजुएशन कर रहा है। यह हम नहीं कह रहे… यह कहना मुजफ्फरपुर के छात्र कुंदन कुमार का है। हाल ही में छात्र कुंदन का परीक्षा फॉर्म इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। कारण यह है कि उसने अपने स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फार्म में पिता की जगह एक्टर इमरान हाशमी का नाम और सनी लियोनी का नाम उसकी मां की जगह लिखा है। इसके बाद से ही यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि अब इस पर अभिनेता इमरान हाशमी ने प्रतिक्रिया दी है और कहा कि वो मेरा बेटा नहीं है। उन्होंने उस स्टूडेंट से किसी तरह के रिश्ते को इनकार करते हुए मजेदार ट्विट किया, लिखा “मैं कसम खाता हूं कि वो मेरा बेटा नहीं है”।
I swear he ain’t mine 🙋🏼♂️ https://t.co/ARpJfqZGLT
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) December 9, 2020
रेड लाइट एरिया को बताया अपने घर का पता
बता दें कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) के मुजफ्फरपुर में मीनापुर स्थित धनराज भगत डिग्री कॉलेज के छात्र कुंदन कु़मार ने स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फार्म में अपने पिता की जगह इमरान हाशमी और मां जगह सनी लियोनी का नाम लिख दिया। वहीं उसने फॉर्म में घर के पता चर्तुभुज स्थाना बताया है। जो कि मुजफ्फरपुर का रेड लाइट एरिया है। इसके बाद से ही यह फार्म सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। छात्र ने फॉर्म पर अपना ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर भी दर्ज किया है। बिहार विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार ने इस बारे में कहा कि किसी छात्र ने मजाक करने के लिए इस प्रकार का काम किया है।
Input: Dainik Jagran





